{ इब्ने हसन की रिपोर्ट }
ईद उल फितर का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी प्रयास शुरू कर दिए है।
इसी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च किया । विभिन्न क्षेत्रों में हुए इस पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से ईद उल फितर की नमाज घर में अदा करने की अपील की।
अधिकारियों ने सभी शहर काजी और इमामो के माध्यम से भी मुस्लिम समाज के लोगों को यह संदेश पहुंचाया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर ईद उल फितर की नमाज घर में अता करे।
जिस प्रकार से उन्होंने रमजान के पूरे महीने घर में इबादत्त की है वैसे ही ईद उल फितर की नमाज घर में अता करें।
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक कई स्थानों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है , ताकि कोई भी महामारी के दौरान लाक डाउन का उल्लंघन न हो और कानपुर शहर में त्यौहार शांति पूर्ण संपन्न हो सके ।