{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }
दिल्ली मरकज के बाद उपजे संकट के बीच कानपुर स्वास्थ्य विभाग के लिए एक अच्छी खबर आयी है। दरअसल दिल्ली मरकज से लौटे नौ विदेशी समेत 22 जमातियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे जिसमे से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम बाबूपुरवा की सुफ्फा मस्जिद से इन्हें लाई थी, वही इसके अलावा 160 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
वही इसके अलावा केजीएमयू से आयी जांच रिपोर्ट में चार जमाती पॉजिटिव मिले है जिन्हे अस्पताल भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने चारों संक्रमित को नारायणा से हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।
खबरे आ रही है, तब्लीगी जमात के सदस्य मनमानी कर रहे हैं। दरअसल 31 जमातियों ने वार्ड में इधर-उधर गंदगी फैलाई वही शारीरिक दूरी का पालन किए बगैर एक साथ नमाज अदा की।