{ उपेंद्र की रिपोर्ट }
बर्रा विश्व बैंक में बीते कुछ समय से क्षेत्रीय जनता पानी की समस्या से जूझ रही थी। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता पार्षद व जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुकी है।
लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड 45 के पार्षद अर्पित यादव ने पानी की समस्या को नगर निगम सदन में भी उठाया था।
नगर आयुक्त द्वारा वार्ड का निरीक्षण कर बोरवेल को पास कर दिया। आज वार्ड 45 विश्व बैंक पानी की टंकी पार्क में पार्षद अर्पित यादव ने ट्यूबवेल का पूजन कर बोरिंग के कार्य का शुभारंभ किया।
पार्षद ने बताया कि बोरिंग से क्षेत्रीय जनता को पानी की कमी नहीं होगी और समस्या से निजात मिलेगा।