इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट
लाइसेंस फीस माफ करने की मांग को लेकर आज शराब दुकानदारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जिलाधिकारी आवास पहुँचे।
दुकानदारों ने कहा कि अप्रैल माह की फीस माफ की जाए , साथ ही बिक्री का कोटा भी कम किया जाए। इस वर्ष में करीब दो माह दुकानें बंद रही हैं।
ऐसे में लाइसेंस फीस जमा करने में शराब व्यापारियों का खासा नुकसान हो रहा है। घर जमीन बिकने तक की नौबत आ गई है।
ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारियों के मुताबिक इन स्थितियों में सभी दुकानदार सड़क पर आ जाएंगे।
ऐसे में जिलाधिकारी महोदय से निवेदन कर अप्रैल की लाइसेंस फीस माफ करने की गुहार लगाई गई है।
दुकानदारों ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सभी दुकानदार अपनी चाबियां सौप देंगे।