1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्क के अंदर लगाए पेड़

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्क के अंदर लगाए पेड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्क के अंदर लगाए पेड़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्क के अंदर पचास हरे पेड़ लगाए है।

इसी के साथ उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि हरे पेड़ हमारे जीवन का अमूल्य अंग है, इसलिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में गंगा मैय्या अपने आप स्वच्छ हो गयी, इसलिए कही पर गंदगी ना करे और पेड़ लगाए।

कानपुर के एतिहासिक पंडित मदन मोहन मालवीय पार्क में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पचास हरे पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया।

पेड़ लगाने के बाद महापौर ने बताया कि जितने ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे वातावरण उतना ही स्वच्छ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...