1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : शेल्टर होम केस में मायावती ने की निष्पक्ष जांच की मांग

कानपुर : शेल्टर होम केस में मायावती ने की निष्पक्ष जांच की मांग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : शेल्टर होम केस में मायावती ने की निष्पक्ष जांच की मांग

 राजकीय बालिका गृह कानपुर की लड़कियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने और कुछ लड़कियों के गर्भवती होने के मामले पर मायावती ने आज चुप्पी तोड़ दी है। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है।

आज मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, प्रदेश में महिला सम्मान तो दूर उनकी सुरक्षा के मामले में सरकार लापरवाह और गैर- जिम्मेदार बनी हुई है।

बहन-बेटियों के कोरोना संक्रमित होने व कुछ के गर्भवति होने की खबर से सनसनी व चिन्ता की लहर दौड़ना स्वाभाविक ही है।

आगे वो लिखती है,  आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ अन्याय के मामले में जब सरकार ने सख्त कार्रवाई की थी तो यह देर आए दुरूस्त आए लगा था।

बीएसपी की मांग है कि यूपी सरकार कानपुर बालिका संरक्षण गृह के घटना की लीपापोती न करे, बल्कि इसको गंभीरता से ले व इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच कराये और दोषियों को कठोर दंड दिया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...