1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: मौलाना मोहम्मद आलम रजा नूरी की मुस्लिमों से अपील

कानपुर: मौलाना मोहम्मद आलम रजा नूरी की मुस्लिमों से अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: मौलाना मोहम्मद आलम रजा नूरी की मुस्लिमों से अपील

{ इब्ने हसन की रिपोर्ट }

मौलाना मोहम्मद आलम रजा नूरी काजिए शहर कानपुर ने कहा कि चौथा लॉक डाउन शुरू हो गया है जिसमें अलविदा और ईद की नमाजे आ रही है।

इसको ले करके हमारे शहर के अन्दर बड़ी बेचैनी थी। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान नमाजो का होना या ईदगाह में ईद की नमाजे पढ़ना यह मुमकिन नहीं है।

जिला प्रशासन ने सभी लोगों से यह गुजारिश की है कि जिस तरीके से अभी तक जुमे की नमाजे और जो भी नमाजे आप लोगो द्वारा घर पर पढ़ते रहे हैं इसी तरह से अलविदा की नमाज तथा ईद की नमाज भी अपने घरों में अदा करें ताकि इस बीमारी से सभी को निजात मिल सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...