उपेंद्र की रिपोर्ट
मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे एवं आई जी मोहित अग्रवाल ने कोरोना से होने वाली मौतों पर दुख प्रकट करते हुए निर्देश दिए कि डॉक्टर विशेष रूप से अधिक उम्र के अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित रोगियों पर ठीक से ध्यान दे।
समीक्षा में यह पाया गया कि क्वारीटाईन केंद्रों में कुल औसतन 450-500 लोग रहे हैं । डब्ल्यू एच ओ के विशेषज्ञों ने बताया कि किसी अज्ञात संक्रमित व्यक्ति के खाँसने से व सम्पर्क में आने से अधिक धनात्मक रोगी पाए गए हैं।
मंडलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि एलएलआर के होल्ड़िंग एरिया में क्रिटिकल मरीजों के इलाजमें कोई लापरवाही ना बरती जाए।
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि आज शिवनगर कॉलोनी में राशन का वितरण किया गया।
बैठक में डीआईजी अनंत देव ,कार्यवाहक प्रधानाचार्य जीएसवीएम डॉ आर बी कमल ,डॉ ऋचा गिरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।