{ उपेंद्र की रिपोर्ट }
कानपुर मे कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजो के लिए जिलाधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी ने अच्छे और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की है।
उद्देश्य सिर्फ इतना कि उन मरीजो की कोरोनावायरस से लड़ने के लिए शारीरिक क्षमता यानी इम्यूनिटी पावर को बढाया जा सके और उन्हे जल्द स्वस्थ्य करके उनके घर भेजा जा सके।
इसके लिए जिलाधिकारी ने सरकार के दिशा-निर्देशो पर जिले के सभी सरकारी और कोविड-19 अस्पताल मे अच्छी गुणवत्ता का भोजन,फल,पानी इत्यादि की व्यवस्था करायी है।
जिस पर पूरी प्रशासनिक टीम भी लगी हुई है। वही सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों ने आज वीडियो वायरल कर जिलाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों की जमकर तारीफ की है।
इसके साथ-साथ कोरोना पोजिटिव मरीजो के इलाज में जो डॉक्टरो, वार्ड बाय, नर्से मेहनत कर रहे हैं उनकी हौसला अफजाई की और योगी सरकार का धन्यवाद भी किया है।
मरीजो ने कहा इस महामारी मे सरकारी अस्पतालों में जो साफ सफाई है ऐसी पहले कभी भी नही रही पहले के समय मे साफ-सफाई सरकारी हॉस्पिटल में देखने को नहीं मिलती थी।