1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: कोरोना के कहर के बीच नामित पार्षदो को कानपुर महापौर ने दिलाई सदस्यता

कानपुर: कोरोना के कहर के बीच नामित पार्षदो को कानपुर महापौर ने दिलाई सदस्यता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: कोरोना के कहर के बीच नामित पार्षदो को कानपुर महापौर ने दिलाई सदस्यता

{ उपेंद्र अवस्थी की रिपोर्ट }

उघोग नगरी कानपुर रेड जोन मे आता है यहा कोरोना पाॅजिटिव की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वही सरकार ने आवश्यक उघोग धन्धे,खाद्यान्न सम्बन्धित आवश्यक वस्तुओ की दुकाने खोलकर दी गई है।

जिसके कारण विभागो की जिम्मेदारिया भी बढ गई है। शहर मे लाॅकडाउन होने के कारण कानपुर मे नामित हुए पार्षदो को सदस्यता न मिलने से वह वार्डो मे सही से कार्य नही करा पा रहे थे।

जिसके कारण कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने आज 10 नामित पार्षदो को सदस्यता दिलाई है। इसके अतिरिक्त 2 अन्य वार्ड जो खाली थे।

उन वार्डो मे भी पार्षद मनोनीत किये है। जिससे शहर के वार्डो मे किसी भी प्रकार से कोई समस्या न हो पाए यदि कोई भी समस्या इन वार्डो मे आती है तो उसका निदान हो सके और सभी नामित पार्षद अपना काम पूरी जिम्मेदारी से कर सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...