1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : जनरलगंज स्थित प्लास्टिक गोदाम में आग से माल राख

कानपुर : जनरलगंज स्थित प्लास्टिक गोदाम में आग से माल राख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : जनरलगंज स्थित प्लास्टिक गोदाम में आग से माल राख

कानपुर में जनरलगंज में बुधवार रात वैभव जैन के प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। जिससे वहां रखा माल जलकर राख हो गया।

कंट्रोल रूम की सूचना पर बादशाहीना का थाना पुलिस, लाटूश रोड और कर्नलगंज फायर स्टेशन से तीन दमकल की गाडिय़ां घटनास्थल पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लखनऊ फाटक के पास रहने वाले वैभवजैन की अंजली प्लास्टिक के नाम से फर्म है। उनका जनरलगंज पचकूचा में लखनलाल के मकान की पहली मंजिल पर गोदाम हैं।

जहां पैकेजिंग की पन्नियां, रोल, टेप आदि सामान का भंडारण करते हैं। वैभव जैन ने बताया कि रात करीब 8 बजे दुकान का कर्मचारी गोदाम चेक करने के बाद गया था।

करीब 8.30 बजे पड़ोसी विकास जैन ने उन्हेंं गोदाम में आग लगने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

सकरी गली होने से गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। हौज पाइप जोड़कर दमकल जवानों ने सामने की बिल्डिंग से खिड़कियों से आग बुझानी शुरू की। बाद में सीढिय़ों के रास्ते हौज पाइप ऊपर ले जाकर आग को बुझाया गया।

 

जिसमें करीब एक घंटे का वक्त लगा। वैभव जैन का कहना है कि गोदाम में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं उनका कहना है कि अभी नुकसान का भी आकलन नहीं कर पाए हैं।

वहीं लाटूश रोड फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे ने बताया कि गोदाम में आग बुझाने के उपकरण और पानी का कोई इंतजाम नहीं मिला है। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...