कानपुर के आर्य नगर इलाके में बनी अंग्रेजी शराब की दुकान में चेकिंग करने आये आबकारी इन्स्पेक्टर से दुकान मालिक में मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला।
शराब की दुकान पर मारपीट की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक दुकान मालिक की तरफ से कई अधिवक्ता जमा हो गए और हंगामा करने लगे।
आबकारी इन्स्पेक्टर निरंकार पांडेय का आरोप है कि दुकान मालिक और उनके साथी अधिवक्ताओ ने मारपीट घटना को अंजाम दिया है।
फिलहाल पुलिस ने आबकारी इन्स्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे कार्यवाही कर रही है।
आबकारी इन्स्पेक्टर का आरोप है कि दुकानमें जब चेकिंग की गयी तो एक रैक में क्यू आर कोड की बोतले अलग से पायी गयी।
इस बावत जब पूछताछ की गयी तो सेल्समैन ने कहा की यह पेटियों से निकला है। गिनती करने पर दूसरी दुकान का माल भी इस दुकानमें पाया गया जो कि पूरी तरह से अवैध था।
इस सम्बन्ध में दुकान मालिक आशु शुक्ला से जब बात की गयी तो वह अपने कई साथियो के साथ मौके पर आये और गाली बकते हुए मारपीट करने लगे।