1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : जिलाधिकारी ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया

कानपुर : जिलाधिकारी ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : जिलाधिकारी ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी /एसएसपी अनन्त देव ने कानपुर में मंधना स्थित रामा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर कुल भर्ती मरीजों की संख्या के विषय में जानकारी ली है।

आइसोलेशन में मौजूद डॉक्टर स्टाफ द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 11 कोविड मरीज भर्ती है जिसमें अब तक 48 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके है।

सभी मरीजो को समय से खाना पानी तथा सभी मरीजों को काढ़ा भी दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मरीजों से मिल कर उनका हाल चाल भी जाना है।

इसके बाद कानपुर ज़िलाधकारी ने मेडिकल टीम को दिया धन्यवाद हुए कहा कि आप ही हमारे असली कोरोना फाइटर्स हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...