1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: औरैया हादसे के बाद गहरी नींद से जागा जिला प्रशासन

कानपुर: औरैया हादसे के बाद गहरी नींद से जागा जिला प्रशासन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: औरैया हादसे के बाद गहरी नींद से जागा जिला प्रशासन

{ उपेंद्र की रिपोर्ट }

औरैया में सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोगों की मौत और कई दर्जन लोग घायल होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए सभी जिला प्रशासन को सख्त आदेश दिए है।

आपने आदेश में उन्होंने कहा कि कोई भी प्रवासी मजदूर ट्रक की छतों पर बैठकर नहीं जाएगा। उसके बाद कानपुर जिला प्रशासन ने कानपुर देहात और कानपुर नगर के बॉर्डर पर भारी फोर्स लगाकर ट्रक से जा रहे प्रवासी मजदूरों को उतारकर बसो से भेजने का इंतजाम किया।

कानपुर नगर कानपुर देहात बॉर्डर पर जिलाधिकारी डीआईजी एसपीआरए वा परिवहन विभाग के अधिकारी खुद मौके पर मौजूद होकर सारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। \

मौके पर मौजूद एसपीआरए कहना है कि शासन के निर्देशानुसार कोई भी श्रमिक या पैदल यात्री भूखा ना रहे इसकी व्यवस्था कराई जा रही है।

कोई भी मजदूर पैदल ना जाने पाए इसका भी इंतजाम किया जा रहा है जो भी पैदल जा रहे हैं उनको बसों से भेजा जाएगा और यहां पर पानी और बिस्किट के पैकेट भी हम उनको उपलब्ध करा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...