आज एसएसबी के जवान कपिलदेव यादव का पार्थिव शरीर कानपुर देहात पहुंचा जहां पर पुरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया है।


आपको बता दे कि जवान के अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा और वीर सपूत को सबने नम आंखों से विदाई दी है।


आपको बता दे, 2005 में जवान कपिल देव की ज्वाइनिंग हुई थी। बार्डर पर ड्यूटी के दौरान तूफान के समय पेड़ के नीचे दबने से जवान की मौत हो गयी थी।


जवान कपिल देव 09 अल्फा बटालियन बलरामपुर जिले के राजदरबार बार्डर पर तैनात थे। जवान कपिल देव जिले की तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के गांव दुलीचन्द्रपुर के रहने वाला है।