1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर देहात : एक घायल मजदूर को अस्पताल के बाहर फेंक दिया

कानपुर देहात : एक घायल मजदूर को अस्पताल के बाहर फेंक दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर देहात : एक घायल मजदूर को अस्पताल के बाहर फेंक दिया

{ रजनेश कुमार की रिपोर्ट }

कानपुर देहात जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार होना पड़ा है। दरअसल एक घायल मजदूर को टेम्पो से अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर उस घायल को देखते है।

पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गयी।

पूरा मामला कानपुर देहात जिले के रूरा कस्बे के है जहा रवि शंकर के मकान का निर्माणाधीन कार्य चल रहा था।

मकान का लेंटर खोला जा रहा तभी एक हादसे में मकान की छत मजदूर के ऊपर गिर जाती है जिससे वह दब जाता है।

वही मौके पर मौजूद मजदूर उसे घायल अवस्था मे बाहर निकलते है।औऱ उसे इलाज के लिए एक टेम्पो से प्राइवेट अस्पताल ले जाने लगते है।

लेकिन घायल मजदूर को इलाज के लिए भर्ती कराने की वजह वह बाहर ही फेक कर चले जाते है।जिसकी तस्वीरे भी सीसीटीवी में कैद हो जाती है।

वही मजदूर नरेन्द्र के घर वालो को घटना की सूचना अस्पताल में आने के बाद लगी और देखा जाए तो उसे समय से इलाज़ मिल जाता तो वो बच जाता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...