{ रजनेश की रिपोर्ट }
कानपुर देहात की रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत लाल गाँव मे प्राधान मधुलता तिवारी पर दबंगई दिखाते हुए मारपीट करने का आरोप लगा है ।
गाँव के मोहित तिवारी का आरोप है कि प्राधान मधु लाता तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर दोनो भाइयों से 80 हजार की घूस ली।
इस मामले में घुस लेने के बाद भी प्राधान ने जब आवास नही दिया तो पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा जिस पर प्राधान ने पैसा नही दिया ।
पीड़ित को जब पैसा नही मिला तो पीड़ित ने मामले में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर दी ।

जिसके चलते प्राधान कुछ दबंग युवकों के साथ पीड़ित के घर मे घुस कर महिलाओ बच्चो समेत युवक को बेरहमी से पीटा ।

इस मामले में पीड़ित सुबह से कोतवाली में मामला दर्ज कराने के लिए बैठा है ।फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई सुनवाई नही की है ।