1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर देहात : खराब खाना देने पर भड़के प्रवासी मजदूरों ने दिए गए खाना को फेंक दिया

कानपुर देहात : खराब खाना देने पर भड़के प्रवासी मजदूरों ने दिए गए खाना को फेंक दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर देहात : खराब खाना देने पर भड़के प्रवासी मजदूरों ने दिए गए खाना को फेंक दिया

कानपुर देहात में प्रवासी मजदूरों को खराब खाना देने पर भड़के प्रवासी मजदूरों ने दिए गए खाना को फेंक दिया और क्वारंटीन सेंटर से बाहर निकल सड़क पर हंगामा किया।

आपको बता दे कि रामस्वरूप डिग्री कालेज में लगभग 60 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन है जो मुंबई महाराष्ट्र और सूरत से आये है और उनको यहाँ क्वारंटीन किया गया है।

इनमे महिलाये पुरुष और बच्चे भी है । यहाँ क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों ने सेंटर पर अव्यवस्था और ख़राब खाना देने पर पहले भी आरोप लगाया था।

रोज की तरह आज भी नगर पालिका परिषद पुखरायां की ओर से खराब खाना भिजवाने पर प्रवासी मजदूर भड़क उठे और खराब खाना को खाने से मना करते हुए खाने को फेंक दिया।

इसके बाद प्रवासी मजदूरों के द्वारा जिले के अधिकारियो तहसील के अधिकारियो और नगर पालिका पुखरायां के ईओ पर खराब खाना देने और खाने के नाम पर भ्र्ष्टाचार करने की शिकायत दर्ज कराने के लिये फोन कर शिकायत की लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नही उठाया।

सड़क जाम की सूचना पर पुखरायां कस्बे के चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे प्रवासी मजदूरों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

दरअसल शासन के निर्देश पर नगर पालिका पुखरायां प्रवासी मजदूरों के लिये खाने की व्यवस्था कर रहा है। वही प्रवासी मजदूरों ने बताया कि कई दिनों से खराब खाना दिया जा रहा है और यहाँ रहने की भी कोई व्यवस्था नही है।

बच्चे भूखे रहते है और कई बार कहने के बाद भी कोई अधिकारी सुनता नही है और आज फिर से खराब खाना दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...