मामला जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद थाने का है जहां तिलक समारोह में शामिल होने आए युवक को दबंगो द्वारा मारपीट कर मरणासन्न कर दिया।
इस घटना के बाद घायल युवक को पुलिस ने उपचार कराने के बजाय थाने के बाहर फर्श पर लिटा दिया जहां वह घंटों लेटा रहा।
जब पुलिस ने मीडिया के कैमरो को चलते देखा तो घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। दरअसल मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा गाँव का युवक रसूलाबाद थाना क्षेत्र के जोत गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था।
जहां उसकी जोत गांव के निर्मल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दबंग निर्मल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकीं जमकर पिटाई की।
यहीं नहीं उसको मरणासन्न कर दिया। मीडिया के कैमरों को चलता देख रसूलाबाद थाना पुलिस उपचार के लिए थाने ले गई। वहीं पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच कराने और आरोपी दबंगो की तलाश करने की बात कह रहे हैं।