थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम बहबलापुर में दो पक्षों के आपसी विवाद के बाद मीडिया में हाईलाइट हुई दबंगों द्वारा प्रवासी मजदूरों के घर की गई आगजनी की सूचना पर कार्यवाही हुई है।
आपको बता दे, कानपुर मंडल कमिश्नर सुधीर एस बोबडे, आईजी मोहित अग्रवाल ने घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों से गहन पूछताछ करते हुए मामले की हकीकत जानी।
बीती रात 7 बजे बहबलापुर में दो स्वजातीय पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन के तगादे को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए थे जिसकी सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को उपचार के लिए भेजा था।
घटना के कुछ देर बाद थाने से वापस लौटे दोनो पक्ष पुनः रात 10 बजे शराब के नशे में धुत होकर किसी बात को लेकर फिर दोनो पक्ष भीड़ गए। जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में छेदीलाल के घर में आग लग गई।
मामला प्रवासी मजदूरों के साथ दबंगों द्वारा मारपीट की घटना के बाद कानपुर मंडल कमिश्नर और आईजी दोनों संयुक्त रूप से घटना की जांच करने पहुंचे है।