खबर कानुपर देहात से है जहां भाजपा नेता के पुत्र पर नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
आपको बता दे, युवक मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरु गॉव का रहने वाला है और थाने में पीड़ित छात्रा की माँ ने न्याय की गुहार लगायी है।
मामला सामने आते ही सुबह से शाम तक थाने में सफेदपोशो का आना जाना लगा रहा।
मीडिया में जानकारी होने के बाद आनन फानन में मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
भाजपा नेता के पुत्र के ऊपर मंगलपुर पुलिस ने 354 पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमा लिखने के बाद मंगलपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया।