{ रजनेश की रिपोर्ट }
खबर कानपुर देहात से है जहां एक वायरल वीडियो पर एडीजी महोदय ने जांच के कड़े आदेश जारी किये है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दबंग युवक द्वारा किसी को मारने की बात कही गई थी।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला जब मीडिया के संज्ञान में आया तो क्षेत्राधिकारी महोदय ने आनन फानन में सोशल मीडिया पर ही अपना बयान जारी कर दिया।
जब इस पूरे मामले पर मीडिया ने एडीजी कानपुर से पूछा तो एडीजी महोदय ने जांच के कड़े आदेश दे दिए है और जांच जारी है।
इसके अलावा वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी अनूप कुमार ने जांच कर कार्यवाही किए जाने की बात कही है।