1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 29 कोरोना पॉजिटिव

कानपुर : कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 29 कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 29 कोरोना पॉजिटिव

कानपुर जिले में कोराना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन में रिकॉर्ड 29 पॉजिटिव केस आने के बाद आंकड़ा चार सौ पार करते हुए 418 पहुंच गया है।

आज के नए केस मेहरबान सिंह पुरवा , स्वरूप नगर , बर्रा 3 , मन्नी पुरवा , गोलाघाट , गोविन्द नगर शिव नगर विधुत कालोनी , सुजातगंज के है।

वर्तमान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 418 हो गया है, इसमें 13 की मौत हुई है और 305 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

कानपुर में कुल एक्टिव केस 94 बचे है। ज्ञात हो, मंगलवार को कानपुर और आसपास के जिलों में कोरोना के 40 नए मरीज मिले थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...