कानपुर जनपद में काफी दिनों से कोरोना के केस कम हो रहे थे वही एक्टिव केस की संख्या भी घट रही थी लेकिन कोरोना ने एक बार फिर पलटवार किया है।
आज जनपद में कोरोना से पीड़ित नौ लोगों की पहचान हुई है। मिलने वाले मरीजों में प्रवासी भी है। वही आज दो लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है।
आपको बता दे कि जनपद में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 385 हो गयी है। अब तक 13 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान खो बैठे है।
वही डॉक्टर्स ने 305 मरीजों को ठीक करके उनके घर भेज दिया है। इस प्रकार जनपद में वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की संख्या 69 हो गयी है जो की हर दिन बढ़ रही है।