उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गई है।
कानपुर के कांग्रेसियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को फर्जी तरह से गिरफ्तार किया गया है।
क्या उत्तर प्रदेश में गरीब और मजदूर की सेवा करना गलत है ! हम एक-एक गांव और एक एक गरीब मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।
लॉकडाउन के समय जब मजदूर बेबस और मजबूर दिखाई दे रहे थे तब लाखों जरूरतमंदों को भोजन और राशन पहुंचाने का कार्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया।
यह सब अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर किया जा रहा था। क्या उत्तर प्रदेश में मजदूरों और गरीबों की मदद करना अपराध है ?
गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक भाई बहनों को राहत मिले।
कानपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने आज कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बिना किसी मतलब के बेवजह हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेजा गया है।
यदि हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का कार्य करेगा।