1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : काउंसलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

कानपुर : काउंसलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : काउंसलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

त्तर प्रदेश में दो साल से लंबित 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर लटक गई है।

बुधवार से भर्ती को लेकर काउंसलिंग शुरू होनी थी, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी।

कानपुर में 350 शिक्षकों की काउंसलिंग होनी है जिससे लिए अभ्यर्थी सुबह से ही बीएसए कार्यालय पहुच गए।

वही रोक लगने की बात की जानकारी मिलने के बाद अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थित बनी हुई है कि वो काउंसिल करवाये या न करवाये।

साथ ही दूर दूर से आये अभ्यर्थियों में निराशा भी देखने को मिली वही BSA का कहना है कि अभी उनके पास आदेश नही आया है तो काउंसलिंग चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...