1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर आई.आई.टी. कानपुर मे मनाया कारगिल विजय दिवस

भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर आई.आई.टी. कानपुर मे मनाया कारगिल विजय दिवस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर आई.आई.टी. कानपुर मे मनाया कारगिल विजय दिवस

कानपुर- 1971 के युद्ध में भारत की जीत की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आई.आई.टी. कानपुर में एनसीसी कर्मचारियों और दिग्गजों के साथ कर्नल आशोक मोर  ने आई. आई. टी. के एनसीसी कैडेट्स ने संस्थान के कारगिल हाइट्स पर विजय दिवस मनाया।

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि 16 दिसंबर भारत और उसके पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता।

जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश (तब पूर्वी पाकिस्तान) का जन्म हुआ। इस दिन 47 साल पहले पाकिस्तान ने पूर्व में अपनी सेनाएं और आधा देश खो देना पड़ा था, और सार्वजनिक रूप से भारत के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था। युद्ध तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने 11 भारतीय एयरबेसों पर हवाई हमले किए। यह संभवत: पहली बार था जब भारत की तीनों सेनाओं ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...