1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. फर्रुखाबाद : पांचाल घाट पहुंची गंगा यात्रा, गूंजे जयकारे

फर्रुखाबाद : पांचाल घाट पहुंची गंगा यात्रा, गूंजे जयकारे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : पांचाल घाट पहुंची गंगा यात्रा, गूंजे जयकारे

{ फर्रुखाबाद से संवाददाता सुमित गुप्ता की रिपोर्ट }

मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 जनवरी से गंगा यात्रा शुरू की है जिसका समापन 31 जनवरी को गंगा बैराज स्थित निषाद पार्क में होगा। बिजनौर से आ रही यात्रा आज शाम तक बिठूर पहुंच जायेगी

यात्रा के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत सूबे के कई मंत्री बिठूर पहुंचेंगे।

आज फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा यात्रा के पहुंचने के अवसर पर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा,व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शहरी समग्र विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता,कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना,अल्पसंख्यक कल्याणमंत्री वल्देव सिंह औलख मौजूद थे।

इसके साथ ही प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा,भाजपा विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर,विधायक सुशील शाक्य, विधायक अमर सिंह खटिक,भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह,पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया सहित तमाम भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने गंगा तट पर हवन यज्ञ पूजन कर गंगा मइया की पूजा अर्चना कर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया।

फर्रुखाबाद पांचाल घाट से कन्नौज जनपद के लिए रवाना हुई गंगा यात्रा का फर्रुखाबाद नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मानव श्रंखला बनाकर गंगा मइया के जयकारो के पुष्प वर्षा की गई।

गंगा यात्रा के जनपद कन्नौज सीमा तक पहुंचने तक सङक के किनारे वाले सभी कस्बों व ग्रामों में उत्साहित जनता द्वारा बैण्डबाजो व पुष्प वर्षा कर गंगा यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
गंगा यात्रा का विभिन्न कस्बों व ग्रामों में अल्पसंख्यकों द्वारा भी बङे ही उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...