{ उपेंद्र की रिपोर्ट }
कानपुर कोर्ट खुलते ही सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जिया उड़ी है। यहां पर किसी तरह के नियमों का पालन होते हुए नही देखा गया।
पूर्व लॉयर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी नरेश त्रिपाठी ने कोर्ट परिसर में धरना देते हुए कहा की हाईकोर्ट के निर्देश थे कि कोर्ट खुलने से पहले जिला प्रशासन की ओर से सैनेटाइज किये जाने की व्यवस्था की जाएंगी।
साथ ही वादकारी और अधिवक्ताओ के आने जाने के लिए अलग से गेट की व्यवस्था होनी चाहिए थी। उनका आरोप है की इस तरह की कोई भी व्यवस्था नही देखी गयी।
धरना देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा है कि पूरे कचहरी परिसर में सैनिटाइजर कराया जाए वादकारियों के लिए अलग से गेट बनाया जाए।
जिससे कि कोरोना जैसी महामारी से अधिवक्ता बंधु बच सकें और इसके विरोध के चलते वकीलों में रोष है।