कोरोना वायरस के कहर के चलते जहां एक तरफ लोग अपने घरों में पूरी तरीके से लॉक डाउन हो चुके थे वही हमारे देश के होमगार्ड जवानों ने सड़कों पर उतर कर पूरी लगन व मेहनत के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी।
जब देश विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा था उस समय हमारे होमगार्डों ने गरीब मजदूर और मजबूर लोगों को खाना पानी आदि की उचित व्यवस्था की।
अपनी जान जोखिम में डालकर प्रवासी मजदूरों को भी पूरे नियम व पालन के साथ उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया है इसके लिए यह सब बधाई के पात्र हैं।
वही डीआईजी होमगार्ड एस के शुक्ला ने कहा कि भले ही लॉक डाउन खत्म हो चुका हो और अनलॉक पार्ट 1 शुरू हो चुका है लेकिन हम सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।
होमगार्डों के लिए पूरी तरह की व्यवस्थाएं करी गई है हर 6 महीने में महंगाई के हिसाब से इनको भत्ता दिया जाएगा।
साथ ही साथ होम गार्डों को हर तरीके का सम्मान दिया जाएगा। शासन प्रशासन हर तरीके की सुविधाएं देने का प्रयास कर रही हैं।
वही आज होमगार्डों को पुलिस लाइन में प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ मास्क व सैनिटाइजर भी दिया गया और उनको सुरक्षित व सावधान रहने के बारे में जागरूक किया गया और अपेक्षा की गई है कि आगे भी इस तरीके के कार्य यह लोग करते रहेंगे।