कानपुर- प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के मुद्दे पर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानपुर में विरोध प्रदर्शन किया। बड़े चौराहे पर हुए विरोध प्रदर्शन में जोरदार नारेबाजी कर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के आह्वान पर हो रहे प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में राष्ट्रपति से यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। कहा गया कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न, शोषण और हत्याओं की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।
प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है। बढ़ते अपराधों से लोगो का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में भय का वातावरण है। बेटियाँ सुरक्षित नहीं है।