1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : जनपद में 56 एक्टिव केस, मंडलायुक्त ने ली बैठक

कानपुर : जनपद में 56 एक्टिव केस, मंडलायुक्त ने ली बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : जनपद में 56 एक्टिव केस, मंडलायुक्त ने ली बैठक

कानपुर मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए है कि कांटेक्ट ट्रेसिंग, ट्रैकिंग में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर पर आइसोलेशन में मरीज को रखकर उसकी निगरानी की जाए।

समीक्षा में पाया गया कि लाला लाजपत राय में सभी ओपीडी में लक्षणगत रोगियों के लगभग 75% सैम्पल लिए जा रहे हैं इसे बढ़ा कर 85 % करने के निर्देश मंडला युक्त द्वारा दिये गए।

उन्होंने कहा कि सभी निजी चिकित्सालयों में सामान्य स्थितियों के अनुसार इलाज शुरू किया जाए। आपको बता दे की आज भी जनपद में तीन नए मरीज मिले है।

इसी के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या अब 372 हो गयी है वही 305 मरीजों को ठीक करके घर भेजा चुका है। जनपद में कुल 56 एक्टिव केस है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...