जिले में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दे कि कल 26 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
आपको बता दे, 33 संवासिनियों समेत 75 मरीज भी डिस्चार्ज किए गए है और जिले में कोरोना पॉजिटिव 1156 हो गए हैं।
कानपुर जनपद में इस घातक कोरोना बीमारी से 52 की मौत हो चुकी है, वहीं 820 स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब एक्टिव केस 285 रह गए हैं।
अस्पताल में तीन संवासिनी समेत 40 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज से 25, नारायणा मेडिकल कॉलेज से आठ और हैलट अस्पताल से पांच मरीजों को तालियां बजाकर कर विदा किया गया।