1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : एक दिन में मिले 21 मरीज, कुल संख्या 525 हुई

कानपुर : एक दिन में मिले 21 मरीज, कुल संख्या 525 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : एक दिन में मिले 21 मरीज, कुल संख्या 525 हुई

{ इब्ने हसन की रिपोर्ट }

कानपुर समेत आसपास के जनपदों में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक ही दिन में 21 कोरोना के मरीज मिले है।

इन नए 21 मरीजों के साथ कानपुर में कुल रोगियों की संख्या 525 हो गयी है।

आज के नए केस सलेमपुर , सरसौल , घाटमपुर , भीतरगांव , ककवन , सर्वोदय नगर , एलन गंज , बर्रा 2 , रतनपुर , अहिरवां , लक्ष्मी पुरवा , काकादेव , पटकापुर और लाल बंग्ला के है।

जालौन में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को आठ नए मरीज मिलने के बाद संख्या 58 हो गई हैं। 

कानपुर में अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों का संख्या 316 है जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 193 हो गयी है वही अब तक 16 लोगों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...