1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : कोरोना के 18 नए मरीज मिले, कुल संख्या 550 के पार हुई

कानपुर : कोरोना के 18 नए मरीज मिले, कुल संख्या 550 के पार हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : कोरोना के 18 नए मरीज मिले, कुल संख्या 550 के पार हुई

{ उपेंद्र की रिपोर्ट }

कानपुर और उसके आस पास के इलाकों में कोरोना का खतरा अब बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि कानपुर में कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो गयी है वहीं 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

इन 18 नए मरीजों को मिलाकर अब तक कानपुर जनपद में कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 554 हो गयी है। इसके अलावा 339 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

अब एक्टिव केस 198 हैं और यह आकंड़ा वाकई चिंताजनक है। अगर आस पास के इलाकों की बात करे तो 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

इसमें महोबा में दो, जालौन में सात, इटावा में 12, फर्रुखाबाद और चित्रकूट के एक-एक, कन्नौज में पांच, हमीरपुर के चार मरीज शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...