1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज : रुके हुए विकास कार्य जल्द होंगे पूरे : आयुक्त

कन्नौज : रुके हुए विकास कार्य जल्द होंगे पूरे : आयुक्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कन्नौज : रुके हुए विकास कार्य जल्द होंगे पूरे : आयुक्त

कन्नौज अपने पहले दौरे पर पहुंचे मंडलायुक्त कानपुर मंडल डॉ. राजशेखर ने रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

आयुक्त ने जिले के कई अधूरे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जहां भी जो दिक्कतें हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

अपने पहले दौरे पर कन्नौज पहुंचे कमिश्नर कानपुर मंडल ने सबसे पहले जिले के उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और उसके निराकरण पर चर्चा की।

जिले में बन रहे परफ्यूम पार्क को जल्द शुरू कराने का मुद्दा भी उद्यमियों ने उठाया। पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में मण्डलायुक्त ने बताया कि जिले के सभी अधूरे निर्माण कार्यो की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके निर्माण में जो भी रुकावटें हैं उन्हें शासन स्तर पर बात कर जल्द निपटा लिया जाएगा।

डीएम ने बताया कि जिले के शस्त्र लाइसेंस को नये सिरे से अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि थानावार शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा कर उनका मिलान शस्त्र विभाग के रजिस्टर से किया जाएगा। इस दौरान जो भी कमियां सामने आएगी उन्हें दूर किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...