हाल ही में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ से लेकर पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। बता दे, लखनऊ के एक गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुई थी। उससे पहले कनिका लंदन की यात्रा कर भारत लौटी थी।
फिलहाल कनिका को लखनऊ के एक अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल पहुंचते ही कनिका ने डॉक्टर्स पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान कनिका ने कहा कि, उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है। यहां कुछ खाने-पीने को नहीं है। कनिका ने आरोप लगाया कि उन्हें बुखार है लेकिन डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं।
उससे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कनिका कपूर के पिता ने बताया कि, लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में गई थी। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका कपूर पूर्व सांसद अहमद डम्पी के यहां पार्टी में गई थी। जिसमें दिग्गज नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े उद्योगपति के घर आयोजित पार्टी में भी गई थी।