अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी है। खबरों की माने तो हिंसा की आग व्हाइट हाउस तक पहुंच गयी थी और प्रेजिडेंट ट्रंप को बंकर में छिपना पड़ा था।
उसी को लेकर वामपंथी नेता और जेएनयू में हुए समारोह को लेकर राजद्रोह का सामना कर रहे और लोकसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरने वाले कन्हैया ने पीएम मोदी को लेकर एक ट्वीट किया।
उन्होंने व्यंग करते हुए लिखा कि यहां तो एंकर ही बंकर का काम कर देते है। जाहिर सी बात है बिना कोई ठोस वजह दिए उन्होंने मीडिया पर निशाना साधा।
इस ट्वीट के बाद फ़िल्मकार अशोक पंडित ने उन्हें करारा जवाब दिया। अशोक ने लिखा कि हमारे यहां तो तुम जैसे बुजुर्ग छात्र ही आतंकवादियों के लिए ‘बंकर’ का काम कर देते हैं।
अशोक पंडित का यह ट्वीट वायरल हो गया और जनता ने कन्हैया के खूब मज़े लिए।