फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार एक बहस छिड़ी हुई है। पहले मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे और उसके बाद सीबीआई की जांच जबसे हो रही है तबसे ड्रग्स का एंगल इस केस में सामने आ गया है।
फिल्म एक्ट्रेस कंगना लगातार यह कह रही है कि सभी बड़े सितारों के ब्लड सैम्पल लिए जाए क्योंकि उन्हें लगता है की वो कोकीन के आदि है और उसका सेवन करते हैं। वहीं इस मामले में अब शिव सेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
आपको बता दे कि कंगना के एक दावा करते हुए कहा है कि उन्हें शिव सेना नेता की और से धमकी दी गई है। इस धमकी में उन्होंने उनसे कभी मुंबई नहीं आने के बारे में कहा है और कंगना इस बात को ट्वीट भी किया है।

कंगना रनौत की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं।
आगे उन्होंने लिखा है कि पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है. ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रहा है ?
आपको बताते चले कि कंगना की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में लापरवाही बरती है. साथ ही अब बॉलीवुड के कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।