1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कंगना बोली : 9 सितंबर को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप की हिम्मत है तो रोक लें

कंगना बोली : 9 सितंबर को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप की हिम्मत है तो रोक लें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना बोली : 9 सितंबर को आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप की हिम्मत है तो रोक लें

कंगना और संजय राउत के बीच शुरु हुआ विवाद अब रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस चेतावनी पर बयान दिया है जिसमे संजय राउत ने कहा था कि वो अब मुंबई नहीं आये।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई वापस आ रही हूं अगर किसी के बाप में हिम्मत है, तो उन्हें रोक कर दिखाए , उनके इस ट्वीट के बाद से ही लोग जमकर उनका समर्थन कर रहे है और हौसला बढ़ा रहे है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301782810261299200

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, कई लोग मुझे मुंबई वापिस नहीं आने के लिए बोल रहे हैं, तो मैं उनके बता दूं कि मैंने फैसला किया है कि इस हफ्ते 9 सितंबर को मैं मुंबई आ रही हूं।

इसके बाद उन्होंने यह भी लिखा कि और जब मैं एयरपोर्ट पर पहुंच जाऊंगी, तो टाइम भी बता दूंगी. किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। आपको बताते चले कि सुशांत राजपूत 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे और उसके बाद ही कंगना फ़िल्मी दुनिया को कंट्रोल कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ जमकर बोल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...