बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस में हुए कथित अवैध निर्माण को बीएमसी ने कल दोपहर को गिरा दिया था। उस के बाद उन्होंने वीडियो जारी करके राज्य के सीएम उद्धव को तुम कहकर संबोधित किया था।
कंगना कल से ही लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय है और ट्वीट के जरिए अपनी बात रख रही है। उन्होंने एक हालिया ट्वीट के जरिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी”
कंगना ने ट्वीट में लिखा, “तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303907726653755392
आगे उन्होंने लिखा है कि मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुँह बंद करोगे ? कितनी आवाज़ें दबाओगे ? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।
इससे पहले कंगना रनौत अवैध निर्माण मामले में वर्चुअल सुनवाई हुई और बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने पर रोक लगा दी है।