बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी है। हाल ही में बीएमसी ने कंगना का मुंबई स्थित कार्यालय को तोड़ दिया था। जिसके बाद से कंगना लगातार महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मैदान में उतर चुकी है।
बीएमसी द्वारा बदले की कार्रवाई के चलते कार्यालय को तोड़े जाने को लेकर कंगना आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचीं हैं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद है। जानकारी के अनुसार, कंगना अपने दफ्तर में बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर राज्यपाल के सामने अपनी बात रख सकती हैं।
दरअसल, बीएमसी की कार्रवाई के बाद कई न्यूज चैनलों की खबरों में यह बात सामने आई थी कि महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। लेकिन राज्यपाल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि उन्होंने कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण ढहाए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी।