1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कलयुगी बेटे ने की मां बाप की निर्मम हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

कलयुगी बेटे ने की मां बाप की निर्मम हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

By: Amit ranjan 
Updated:
कलयुगी बेटे ने की मां बाप की निर्मम हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

रिपोर्ट : सी पी मिश्र

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां-बाप की निर्मम हत्या कर दी। जिससे पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। वहीं आरोपी बेटा मौके से फरार है, जिसे लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रहा है।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ग्राम दुल्हापुर हनुमंत नगर की है। जहां एक कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद के कारण अपने मां-बाप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पिता मायाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता मुन्नी देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पुत्र की भी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कलयुगी बेटे का नाम सोहन है, जो इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...