रिपोर्ट : अमित नामदेव / मोहम्मद आबिद
हमीरपुर : एक बार फिर रिश्तों का खून करने का मामला सामने आया है जहां युवक ने अपने ही माता पिता और भाई बहन पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें पिता की मौत हो गई है और माँ, बेटी और भाई गंभीर रूप से घायल हैं।
[videopress 8mKQQxWa]
आरोपी युवक के हमले से इलाके में हड़कंप मच गया है बता दें कि हमीरपुर जिले में बिवार थाने के माहेरा गांव के रहने वाले 60 साल के जागेश्वर निषाद का परिवार रहता है । आज सुबह जागेश्वर का बड़ा बेटा अचानक पगला गया और उसने अपने बूढ़े पिता जागेश्वर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।
[videopress yY3xZciX]
बुजुर्ग पिता पर वार होते देते जब भाई, बेटी और मां भागी तो तीनों पर धारदार चाकुओं से वार कर दिया जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां इन तीनों में आरोपी के भाई की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।और बेटी और मां का इलाज भी चल रहा है।
[videopress xtGIeyRT]
पुलिस ने मृतक पिता जागेश्वर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर बाप के हत्यारे बेटे डालचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारा मानसिक रोगी है जिसका इलाज आगरा में चल रहा है।
[videopress Mz1xNNpO]
बताया जा रहा है की आरोपी मानसिक रोगी है और उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है बता दें कि घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।