अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं, उनके दौरे से पहले ही इस वक्त भारत में खुब चर्चा हो रही है। अब बॉलीवुड के जाने माने गायक कैलाश खेर ने ट्रंप को अपने एक गाने पर नचाने की इच्छा जाहिर की है।
कैलाश खेर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, वह उन्हें भारत दौरे के बीच नचाना चाहते हैं। 24 फरवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस पर कैलाश खेर ने कहा, जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत होगी और अगड़ बम-बम लहरी से इसकी समाप्ति होगी। मेरी बस चले तो मैं इसी गाने पर उनको (ट्रंप ) को भी नचाऊं।
बताते चले कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ट्रंप का दिल्ली में इवेंट होना है। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदियो को न्योता न मिलने का मामला तूल पकड़ चुका है। दिल्ली सरकार में ऐसी चर्चा है कि वह मोदी सरकार के कहने पर हुआ है।
मनीष सिसोदिया ने उनका और केजरीाल का नाम मिलेनिया ट्रंप के आयोजन से काटे जाने पर ट्वीट के जरिए कहा कि, हैपीनेस क्लास सभी नफरत और छोटी मानसिकता का हल है। मैं खुश हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल दुनिया को एक रास्ता दिखा रहे हैं। दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक है कि हम अपने हैपीनेस क्लास में क्या कर रहे हैं।