90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होने एक ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और कुछ छूट के साथ आवाजाही भी शुरू हो गयी है।
ऐसे में जूही चावला के घर सब्जियों की होम डिलीवरी हुई लेकिन वो प्लास्टिक बैग में लिपटी हुई थी। चूंकि जूही हमेशा से प्लास्टिक का विरोध करती आयी है तो यह उन्हें अच्छा नहीं लगा।
इसी मसले पर उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी सब्जियों की घर पर डिलिवरी हुई है। प्लास्टिक में डूबी हुई।
आगे वो लिखती है कि पढ़े-लिखे लोग इस धरती पर सबसे ज्यादा गंदगी मचा रहे हैं। पता नहीं हंसना है या रोना है।