बंगाल में अगले साल चुनाव होने है और उससे पहले ही बीजेपी बंगाल में एक्टिव हो गई है। बीजेपी हर हाल में बंगाल को जीतना चाहती है क्यूंकि इसे पूर्वोत्तर का गढ़ माना जाता है और इससे बीजेपी को आने वाले लोकसभा चुनाव में जबरदस्त फायदा हो सकता है।
इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर है। उन्होंने कल बंगाल में एक जनसभा की और ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया की केंद्र की कई योजनाओं को राज्य में लागू नहीं किया गया है है जिससे लाखों लोग सुविधाओं से वंचित रहे।
ममता सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि को बंगाल में लागू नहीं होने दिया।
बंगाल के 76 लाख किसानों को इसके लाभ से वंचित रखा गया।
अब आपका जिम्मा बनता है कि अप्रैल में आप भाजपा की सरकार लाइए, एक महीने में हम आपको किसान सम्मान निधि लेकर देंगे। pic.twitter.com/5VAc1Ow1pU
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 19, 2020
उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की हो रही ह्त्या पर भी ममता सरकार को जमकर घेरा, उन्होंने कहा की टीएमसी के इस आतंक के खिलाफ बीजेपी की लड़ाई जारी रहने वाली है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा की जा रही हिंसा और पुलिस के राजनीतिकरण का विरोध भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा और आने वाले चुनाव में जनता ममता बनर्जी के कुशासन का जवाब देकर भाजपा की सरकार बनाएगी।
आज देवेंद्र नाथ जी के बारे में चर्चा की, वो भी हमारे समाज के प्रतिनिधि थे लेकिन उनके साथ जो घटना घटी है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि एक देवेंद्र नहीं है ये हम भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के लिए देवेंद्र की टीस अपने दिल में है और उसको हम निर्णायक मोड़ तक लेकर जाएंगे। pic.twitter.com/7jUCEsFKsr
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 19, 2020
उन्होंने कहा, जहां दूसरी पार्टियों की नीति- भेद डालो, समाज को बांटो, अलग-अलग करके रखो, अलग-अलग मांग करो और राज करो वहीं भाजपा और आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मूल नीति- सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास है और हम इसे पूरा करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। बंगाल के 76 लाख किसानों को इसके लाभ से वंचित रखा गया। अब आपका जिम्मा बनता है कि अप्रैल में आप भाजपा की सरकार लाइए, एक महीने में हम आपको किसान सम्मान निधि लेकर देंगे।
आपने देखा होगा कि हिन्दू समाज के प्रति कितना आघात ममता जी ने इतने समय तक रखा।
अब जब समझ में आ गया तो हर समाज को जोड़ने के लिए फुसलाने का प्रयास हो रहा है। ये वो लोग हैं जो केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं, सिर्फ सत्ता में रहने के लिए राजनीति करते हैं, सेवा करने के लिए नहीं करते। pic.twitter.com/g6UuoL5hbl
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 19, 2020
उन्होंने कहा, आपने देखा होगा कि हिन्दू समाज के प्रति कितना आघात ममता जी ने इतने समय तक रखा। अब जब समझ में आ गया तो हर समाज को जोड़ने के लिए फुसलाने का प्रयास हो रहा है। ये वो लोग हैं जो केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं, सिर्फ सत्ता में रहने के लिए राजनीति करते हैं, सेवा करने के लिए नहीं करते।