1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. जोशीमठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

जोशीमठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जोशीमठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

{ जोशीमठ से पूरण बिलिंग्वाल की रिपोर्ट }

विकासखण्ड जोशीमठ के द्वींग गांव में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बहुउदेशीय शिविर में 55 समस्याएं रखी गई। अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया। वही विभिन्न विभागों के स्टाॅलों पर 175 से अधिक लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया।

द्वींग में बहुउद्देशीय शिविर लगाने और पहली बार किसी जिलाधिकारी के गांव में आने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ढोल नगाडो के साथ जोरदार स्वागत किया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, भूमि का मुआवजा न मिलने आदि से जुडी शिकायतें दर्ज की।

इस दौरान 08 दिब्यांगजनों को शारीरिक परिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पडे।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की आम शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करने एवं शिकायतकर्ता को भी फोन से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों की उनके स्तर से प्रत्येक सोमवार को विभागवार समीक्षा कर उसका निस्तारण भी किया जाता है।

कलगोठ व डुमक के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचार सुविधा न होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि रिलायंस जिओ द्वारा क्षेत्र में सर्वे कार्य किया जा रहा है और शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को भी बेहतर संचार सुविधा मिलेगी। वही पल्ला, जखोला, द्वींग, किमाणा क्षेत्र में आधार कार्ड की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि द्वींग में कैम्प लगाकर आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...