ललितपुर। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में 34 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक का सैंपल लेकर शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है। युवक दो दिन पहले जखौरा के ग्राम रायपुर में एक त्रयोदशी में शामिल होने गया था। वहां से लौटकर बीमार हो गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद उसका सैंपल लेकर कोराना टेस्ट के लिए भेजा गया है।
युवक का शव अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट के बाद उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। फिलहाल अभी घरवालों को क्वांरटीन नहीं किया गया है। उधर, कोरोना को लेकर मोहल्ले के लोग दहशत में है।