1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में दस लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण, मंदिर बंद करने के दिए आदेश

झांसी में दस लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण, मंदिर बंद करने के दिए आदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
झांसी में दस लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण, मंदिर बंद करने के दिए आदेश

लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही झांसी से सटे दतिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। लंबी बंदी के बाद गृह मंत्रालय द्वारा अनुमति मिलने पर मंदिर के पट सोमवार को खोले गए थे। 

लेकिन, अगले ही दिन मंगलवार को मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर से मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। दरअसल, दतिया में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के दस मरीज सामने आए हैं। ये सभी मरीज बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के कर्मचारी हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...